Sunday, April 28, 2013

हिन्दी साहित्य ...


उनकी गलियों में, पाँव रखने से पहले ज़रा सोच लेते 
वो हिन्दोस्तां की तरह, तुम्हारे बाप की जागीर नहीं है ?
... 
सच ! आज उन्ने, उनकी फोटो पे चैंप दी है गजब की कमेन्ट 
ऐंसा लगता है 'उदय', फेसबुकिया मेट्रो में, है वीराना छाया ?
... 
मेहमानों को, घुसपैठिया कहना जायज नहीं है 'उदय' 
क्योंकि - अब वो सरहद पे नहीं, अपने आँगन में हैं ?
... 
अब तुम 'उदय', हिन्दी औ हिन्दी साहित्य की बातें न करो 
इक ये ही तो डगर है, जहाँ जिन्दों की कहीं कोई क़द्र नहीं ?
... 
बहुत अच्छे भी नहीं हैं ख्याल तुम्हारे 'उदय' 
फिर भी कहते हो तो चलो हम मान लेते हैं ? 
... 

Sunday, April 21, 2013

बादशाहत ...


दंगे तो दंगे हैं, फिर भले चाहे वो चौरासी के हों, या हों दो हजार दो के 
किसी भी दंगाई पे रहम, औ रहनुमाई की बातें हमें मंजूर नहीं होंगी ?
... 
ये उनके शेर हैं 'उदय', कोई डर्टी जोक नहीं हैं
जो लोग,........बेवजह ही ठहाके मारते रहें ? 
... 
हम जानते हैं 'उदय', वो अपनी पेशाबी औकात से बाज नहीं आयेंगे कभी 
पर, किन्तु, परन्तु, मगर, अगर, डगर, ...... आज उनकी बादशाहत है ? 
... 
अब हम, उन कुकुरमुत्तों की शान में क्या कहें 'उदय'
वे तो, बिना बादर, बिना खातु, कहीं भी ऊग जाते हैं ?
... 
तुम्हारा जब जी चाहे, हमें टटोल लिया करो 
वैसे भी, हमें खुद अपनी खबर नहीं रहती ?
... 

Wednesday, April 17, 2013

सर्टिफिकेट ...


सच ! ये "माँ" की दुआओं का ही तो असर है 'उदय' 
क़यामत की घड़ी में भी, हम सलामत चल रहे हैं !!
... 
आओ, करें कुछ मौज-मस्ती संग में यारा 
अकेले तुम अकेले हम, अच्छे नहीं लगते ? 
... 
तेरी चौखट पे, खुद-ब-खुद सिर झुक गया है मेरा 
माँ अब तू ही बता, आगे किस ओर इशारा है तेरा ?
... 
वो जब मिलते हैं 'उदय', तो हम हंस लेते हैं, वर्ना 
लाख बहाने भी, कम पड़ते हैं मुस्कुराने के लिए ?
... 
लो, वो उन्हें, नाकामयाबी का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं 'उदय' 
जैसे, वो खुद कामयाबी की एक जीती-जागती मिशाल हों ?
... 

Monday, April 15, 2013

एहसान ...


हम जानते हैं 'उदय', हम कभी, उनके लिए नहीं लिखते 
जो, ....... चाहकर भी, कभी पल्लु से बाहर नहीं आते ?
... 
हद है 'उदय', जैसे कल ही सरकार बन रही हो उनकी 
जो आज, आपस में, खुद ही खेल रहे हैं राजा-राजा ?
... 
सच ! बहुत काफी हुए मुझपे तेरे एहसान अब यारा 
मुझे भी चूम लेने दे, कि - कुछ हो जाऊं मैं हल्का !!
... 
लो, अब वो भी उनके इशारों पे खूब नाँच रहे हैं 'उदय' 
सच ! ......................... वे गजब मदारी निकले ?
... 
उफ़ ! कहीं हम गिर न जाएँ गश खाकर 'उदय' 
तरह तरह के तंग लिबासों में देख कर उनको ?
... 

Friday, April 12, 2013

ढोंग ...


हम कैसे उनको उनके हाल पे छोड़ दें 'उदय' 
आखिर, उनका होना ही तो हमारा होना है ? 
... 
उफ़ ! जिनके चहरे पे झलक रहा है ढोंग 
फिर भी उन्हें,...पंडित कह रहे हैं लोग ?
... 
तुम्हें तो अक्सर ही हम सुनते आये हैं 'उदय' 
कभी हमारी भी तो तनिक सुन लिया कीजे ?
... 
तुम जब मिलते हो तो हम हंस लेते हैं, वर्ना 
लाख बहाने भी कम पड़ते हैं हंसने के लिए ?
... 
सच ! आखिर उन्हें भी तो, खुद को आजमाना था 
बस इसी फिराक में, वो देख के मुस्कुराए थे हमें ? 
... 

Wednesday, April 10, 2013

कुसूर ...


क्या खूब अपार्टमेन्ट बनाया है 'खुदा' ने 
हर एक माले की, है अपनी अपनी खूबी ? 
... 
शर्त तुम्हारी, पद हमारा 
कहो अब क्या कहना है ?
... 
लो, उन्ने उन्हें हिट करने की सुपाड़ी ली है 
जैसे, वे खुद ही........साहित्यिक डॉन हों ?
... 
गर हम चाहेंगे तो सजदे में तुझे मांग लेंगे 
बाद उसके, 'खुदा' जाने या तू जाने ?????
... 
ये, उनके तंग लिबासों का कुसूर नहीं है 'उदय' 
हुस्न का जिस्म से छलकना भी तो जायज है ?
... 

Monday, April 8, 2013

बेझिझक ...


हर घड़ी, यूँ ही गुमसुम मत रहा कीजे 
दिल की बातें भी तो, कुछ कहा कीजे ?

इक तेरी दीद को हम तरशते हैं सुबह-औ-शाम 
देख के हमको, तनिक मुस्कुरा दिया कीजे ??

हमारे लव तो सिल दिए हैं जहां के दस्तूरों ने 
तुम तो दिल की, बेझिझक कह दिया कीजे ? 

सच ! मिलेगा क्या तुम्हें, दूर रहकर हमसे 
तनिक सिमट के भी तो मिल लिया कीजे ?

किसने रोका है तुम्हें राह में दिलवर 
तुम तो बेधड़क आया-जाया कीजे ? 

रखा है क्या, मिलेगा क्या तुम्हें परछाइयों में 
कभी दिल खोल के भी तो मिल लिया कीजे ?

Saturday, April 6, 2013

हिचकियाँ ...


उनकी तरह, उनका भी हक़ है हमें आजमाने का 
कोई तो होगा, ............ जो उधेड़ लेगा हमको ? 
... 
वो इक बार कह तो दें, कि - दंगाइयों संग रिश्ता-नाता है 
तो फिर, हमारी बस्तियाँ ............. हम खुद जला देंगे ? 
... 
लो, भरी दोपहर में, घोर अन्धेरा छा गया 
उफ़ ! मुहब्बत उनकी, दगाबाज निकली ? 
... 
तुम्हारी हिचकियाँ बयाँ कर रही हैं हाजिरी मेरी 
बस इतना तो बता दो, कब हम जुबाँ पे होंगे ?
... 
सच ! कभी टेड़ी तो कभी सीधी, खुद-ब-खुद हो जाती है 
ऐंसा सुनते हैं 'उदय', बहुत 'मुलायम' है दुम उनकी ??
... 

Thursday, April 4, 2013

फ़रिश्ते ...


तनिक जोर-आजमाईश तुम भी कर लो, 
फिर देखें, बनाते हो या बनते हो एप्रिल-फूल खुद यारा 
... 
वो इतने भी मुलायम नहीं हैं 'उदय', कि - दबाने से दब जाएँ 
पर, गर, खुद उनकी ही मंसा हो, तो फिर हम क्या कहें ???
... 
आज हमारी मुहब्बत का इम्तिहान है 'उदय' 
चुप रहो, ये पैगाम भेजा है उन्ने ???????
... 
ऐंसा सुनते हैं 'उदय', जो दिखता है वही बिकता है 
तो फिर, दुनिया ये समझ ले, हमें बिकना नहीं है ?
... 
एक तो, वो बगैर सहारे के खड़े हो नहीं पाते 
फिर भी, फ़रिश्ते कह रहे हैं खुद को वो ???
... 

Monday, April 1, 2013

हुजूर ...


हद है ! अनशन को उपवास बता रही है मीडिया 
अब इसे,.....क्यूँ न हम उनकी बेशर्मी समझें ?
... 
ये दोस्ती का ही तो असर है शायद, कि -
हम नजर में हैं, औ नजर से दूर भी हैं ?
... 
सच ! अब हम, किसको सुबह, औ किसको शाम कहें 
मुहब्बत में, हर घड़ी नवतपे सी लपटें उठा करती हैं ? 
... 
दुनियादारी का हुनर कोई उनसे सीखे 'उदय' 
चवन्नी छाप होके भी सरकार बने बैठे हैं ? 
... 
एक अर्से के बाद नजर आये हैं हुजूर 
शायद हमसे ही कोई खता हुई होगी ?
...