Sunday, September 21, 2014

गिल्ली-डंडा ...

इसको देखा, उसको देखा, जिसको देखा… लड़ते देखा 
छोटी-छोटी बातों पे, 
हमनें, 
लोगों को, 
गिल्ली-डंडा बनते देखा ? 
झूमा-झटकी, पटका-पटकी, झपटा-झपटी करते देखा 
लड़ते देखा, 
भिड़ते देखा, 
गिरते देखा, 
उठते देखा, 
छोटी-छोटी बातों पे…… गिल्ली-डंडा बनते देखा ???